Let’s travel together.

पूर्व सीएमओ ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री के साथ किया पौधारोपण

0 416

 

– नगर पालिका पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष ने भोपाल में स्मार्ट पार्क में लगाए पौधे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएम और नगर पालिका पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान पूर्व सीएम रामनिवास शर्मा को उनके जन्म दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ पेंशनर्स एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। श्री शर्मा शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएम रहे हैं और अपने सामाजिक गतिविधियों और रिटायर्ड कर्मचारियों की मदद के लिए वह लगातार प्रदेश में सक्रिय रहते हैं। पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा के जन्म दिवस पर शिवपुरी के समाजसेवियों ने भी बधाई दी है इनमें प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, डॉ अजय खेमरिया, मंगलम के सचिव इंजीनियर राजेंद्र मजेजी, रंजीत गुप्ता, एसकेएस चौहान, संजीव भार्गव, विकास शर्मा, डॉ दयाल राजपूत आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811