मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा रोड पर स्थित दाल मिल चौराहे पर शनिवार रविवार रात को रोड पर बेटी एक गाय के पैर पर किसी अज्ञात वाहन ने गाड़ी चढ़ा दी , जिससे गाय जख्मी हो गई। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लेकिन सड़क के किनारे पड़ी गाय रात से सुबह तक दर्द से तड़पती रही। इस दौरान राहगीरों ने दर्द से तड़पती गाय पर कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह नौ बजे के आस पास कई राहगीरों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी दर्द से कराहती गाय को देखा। मगर किसी ने गाय की शुद्ध नहीं ली। गए दिनभर जख्मी हालत में घूमती रही।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हर एक-दो दिन छोड़कर गाय दुर्घटना का शिकार हो रही है। क्षेत्र में पशु अस्पताल होने के बावजूद भी घायल गायों को समय पर इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब डॉक्टर या कर्मचारी को फोन लगाते हैं तो घंटों तक इलाज करने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।