Let’s travel together.

कृषक सेवा सहकारी समितियों में नही हे खाद,बाजार से ऊँचे दाम पर खाद ले रहे किसान 

0 82

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सहकारी समितियों पर डीएपी खाद न आने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इस समय किसानों के खेतों में सरसों, गेहूं, चना ,मटर ,सहित कई फसलें की बोआई चल रही है। ऐसे में सहकारी समितियों पर डीएपी खाद न मिलने पर किसान प्राइवेट दुकानों पर अधिक दामों पर डीएपी खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। दीवानगंज क्षेत्र की सहकारी समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने पर क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं।

दीवानगंज निवासी सुरेश साहू , राकेश कुशवाह , दिनेश साहू, राजेश साहू, अंबाडी निवासी ओंकार सिंह मीणा , कमल सिंह मीणा महेंद्र मीणा किसान बताते हैं कि किसानों की बुवाई लेट न हो इसलिए वह प्राइवेट दुकानों पर 1650 से लेकर 1750 रुपयों तक में डीएपी खाद की बोरी खरीदने को मजबूर हैं। अधिकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने पर चुप्पी साधे हुए हैं और किसान बाजार में भटक रहे हैं।
प्रभारी देवेंद्र मीणा ने बताया कि डीएपी खाद के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं मगर डीएपी जिले से ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा है विभाग द्वारा एनपीके 20,20,13 खाद भेजी गई है। मगर किसान इसको लेने से मना कर रहे हैं। खाद न मिलने से किसानों की बुवाई में देरी हो रही है। अभी एक हजार टन यूरिया चाहिए, 800 टन डीएपी 18,46 चाहिए। हमने अभी तक 200 टन यूरिया और 100 टन डीएपी किसानों को बांट दिया है। इससे किसानों को कोई राहत नहीं मिली है क्षेत्र बड़ा होने के कारण किसानों की यूरिया और डीएपी की मांग ज़्यादा है।
तमाम सरकारी दावों के बावजूद भी किसानों को गेहूं और चना , मटर,सरसों जैसी महत्वपूर्ण फसलों की बुवाई के वक्त क‍िसानों को डीएपी संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई किसानों ने मार्केट से 1350 रुपये वाले 50 क‍िलो डीएपी बैग को ब्लैक में खरीदने के ल‍िए 1600 से लेकर 1800 रुपए तक चुकाए हैं,वही यूरिया के लिए 267 की जगह 320 रुपए तक दिए हैं। ताकि समय पर बोनी हो सके। अगर इन खादो का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है।

इनका कहना हे –
खाद जिले से ही नहीं आ पा रहा है जिस कारण किसानों को उपलब्ध नहीं हो रहा है.एक-दो दिन में खाद आज आएगा तो वितरण करवाएंगे। किसान एनपीके खाद नहीं ले रहा है। किसानों को डीएपी, और यूरिया ही चाहिए।
देवेंद्र मीणा प्रबंधक दीवानगंज सोसायटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811