Let’s travel together.

बिहार में महापर्व छठ में धर्म पर आस्था पड़ी भारी, बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी भगवान भास्कर को देंगी अर्घ्य

0 86

पटना ।बिहार में आम से लेकर खास लोग लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में जुटे हैं। सभी लोग छठ में व्यस्त हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस महापर्व पर धर्म पर आस्था भारी दिख रही है।

प्रदेश के कई इलाकों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग न केवल छठ घाटों की साफ सफाई में व्यस्त हैं, बल्कि इस समाज की महिलाएं छठ पर्व भी कर रही है।

मुजफ्फरपुर के कालीबाड़ी की रहने वाली मुस्लिम समुदाय की महिला सायरा बेगम ऐसी ही एक महिला हैं जो पिछले आठ साल से छठ पर्व कर रही हैं। ऐसा नहीं की इस पर्व का इंतजार सायरा बेगम को ही रहता है, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इस पर्व में उनकी मदद करते हैं।

सायरा बेगम बताती हैं कि वह छठ पर्व पर सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर अपनी मन्नत को पूरी कर रही है। वे बताती हैं, “मेरे पति अक्सर बीमार रहते थे। 2015 में मैंने छठी मैया से मन्नत मांगी कि अगर उनके शौहर की तबीयत ठीक हो जाएगी तो वह छठ करेंगी। इसके अगले साल ही छठी मैया की कृपा से उनके पति की तबीयत ठीक हो गई। तब से लेकर अब तक मैं प्रति वर्ष पूरे विधान से छठ व्रत कर रही हूं।” उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वह जब तक जिंदा रहेंगी तब तक वह यह पर्व करती रहेंगी।

ऐसे ही सीतामढ़ी की बाजितपुर की रहने वाली जैमुन खातून भी पिछले कई वर्षों से पूरे विधिविधान से छठ करती है। यही नहीं इस गांव की रहने वाली कई मुस्लिम महिलाएं भी छठ पर्व करती हैं। इन महिलाओं का दावा है कि उन्हें हिन्दू समुदाय के लोगों का भी सहयोग मिलता है।

बिहार की जेलों में भी मुस्लिम समाज के कैदी इस साल छठ कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में भी इस साल बड़ी संख्या में कैदी छठ व्रत की तैयारी में जुटे हैं। बताया जाता है कि इस जेल के 47 महिला और 49 पुरुष कैदी छठ पर्व कर छठ व्रत कर रहे हैं। इनमे तीन मुस्लिम और एक सिख धर्म को मानने वाले हैं।

छठ करने वाली मुस्लिम महिलाएं बताती हैं कि वह छठ महापर्व पूरी शुद्धता के साथ करती हैं और दशहरा खत्म होने के बाद घर में लहसुन प्याज का इस्तेमाल भी बंद कर दिया जाता है।

कुल मिलाकर कहा जाता है कि लोकआस्था का महापर्व छठ न केवल स्वच्छता का संदेश दे रहा है, बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी पेश कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811