Let’s travel together.

Bigg Boss OTT 2: बिग बाॅस ओटीटी पर पूजा भट्ट ने किए अपनी शादी से जुड़े खुलासे पर्सनल लाइफ के खोले राज

108

Bigg Boss OTT 2: बिग बाॅस ओटीटी 2 दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहा है। दर्शक भी इस शो को पसंद कर रहे हैं। कुछ घरवालों को अपने साथियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग करते देखा जा सकता है। वहीं कुछ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से अपने सीक्रेट शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। बिग बाॅस ओटीटी 2 के पांचवें एपिसोड में बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी अपने को कंटेस्टेंट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सीक्रेट बातें शेयर करती दिखाई देती हैं। पूजा भट्ट अपनी टूटी हुई शादी के बारे में खुलकर बात करती हैं।

अपने पति से क्यों अलग हुई पूजा भट्ट?

दरअसल पूजा, बेबिका धुर्वे से अपने एक्स हसबैंड से अलग होने के बारे में बात करती हैं, और बताती हैं कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया था। जब बेबिका ने पूजा से पूछा कि क्या वे मैरिड हैं तो एक्ट्रेस ने कहा मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे। फिर हमने फैसला किया कि कुछ ठीक नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जीना। ये कोई रिहर्सल नहीं था। हमें सिर्फ एक मौका मिलता है। इस दौरान बेबिका पूजा से पूछती हैं कि क्या उनके एक्स हसबैंड एक एक्टर थे। इस सवाल के जवाब में पूजा कहती हैं कि वे एक एक्टर नहीं थे, लेकिन वे मीडिया बिजनेस से जुड़े थे और वे एक अच्छे इंसान हैं।

पूजा भट्ट के बच्चे क्यों नहीं हुए?

इसके आगे पूजा कहती हैं कि वे कैप्रिकॉर्न हैं, यही कारण है कि हम बहुत अच्छे थे। बेबिका कहती हैं कि कैप्रिकॉर्न काफी प्रैक्टिकल होते हैं और वे अच्छे फादर बनते हैं। ये सुनकर पूजा कहती हैं, उस समय मेरा दिल सही जगह पर नहीं था। जब मैं बच्चे चाहती थी तो मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी और मैं झूठ नहीं बोल सकती। किसी से कभी न मिलने का रिस्क ओके है लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकती। जब हम झूठ बोलते हैं तो आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी, जो भी था अच्छा था, हमने गरिमा बनाए रखी। अपने रास्ते अलग कर लिए।

पूजा भट्ट के पति कौन थे?

बता दें कि पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा के साथ शादी की थी। वे एक भारतीय वीजे और मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक थे। पूजा ने सिर्फ 2 महीने तक डेट करने के बाद 2003 में मनीष से शादी कर ली थी। शादी के 11 सालों बाद साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811