Let’s travel together.

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

0 88

मोतिहारी।पकड़ीदयाल अनुमंडल के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपियों ने घटना के बाद पीड़िता का अश्लील फोटो-वीडियो भी वायरल कर दिया. घटना की शिकायत करने पर पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. पीड़िता की मां ने थाने में गांव के ही चार युवकों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. उसमें बताया गया है कि 27 अक्तूबर को पीड़िता शौच करने जा रही थी. इसी दौरान चार युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म किया. दो दिनों तक अपने कब्जे में रखा. दो दिनों के बाद बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गये. प्रतिष्ठा के भय व डर से वे लोग चुप रह गये. मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।_

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811