भाइयों को तिलक लगाकर बहनों ने दिया उन्हें दीर्घ आयु का शुभ आशीष
सी एल गौर रायसेन
हरबार की तरह इस बार भी सनातन धर्म की परंपरा के तहत रविवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में भाईदूज का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर बहनों ने शुभ आसीश दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की भगवान से प्रार्थना की।इस मौके पर भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए।

भाईदूज के अवसर भाई बहन के बीच अति उत्साह देखा गया। भाइयों के हाथ से उपहार पाकर बहने भी खुश नजर आ रही थी। इस मौके पर मिस्ठान का भी आनंद लिया, बहनों ने अपने भाइयों का मुंह मीठा कराया । इस प्रकार से जिले भर में भाई दूज का परंपरागत त्योहार हर्ष उल्लास से मनाया गया। भाई दूज की पुरानी परंपरा रही है कि इस दिन बहन के हाथ से तिलक लगवाने से भाई को दीर्घायु होने का वरदान मिलता है इसके साथ ही अकारण होने वाली दुर्घटना से भी छुटकारा मिलता है।