Let’s travel together.

रेहटी-भैरुंदा तय करेगा, बुधनी का विधायक कौन?

0 286

अनुराग शर्मा सीहोर

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुधनी में हो रहे उपचुनाव की वोटिंग के लिए दो सप्ताह का समय ही शेष बचा है। जैसे-जैसे मतदान के दिन करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे मुकाबला भी बड़ा ही रोचक होने लगा है। जहां बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने भी दिग्गज नेता राजकुमार पटेल पर विश्वास जताया है, जबकि सपा से अर्जुन आर्य सहित अन्य प्रत्याशी भी मैदान में है. इधर राजनीतिक पंडित भी अपना-अपना गणित लगाने में जुट गए हैं।
अब तक राजनीतिक पंडितों ने जो गणित लगाया है उसके अनुसार बुदनी विधानसभा क्षेत्र की रेहटी और भैरुंदा तय करेंगे कि बुदनी का अगला विधायक कौन बनेगा? दरअसल, बुदनी विधानसभा क्षेत्र के बाकि क्षेत्र अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में बटे हुए हैं, जबकि रेहटी और भैरुंदा सेफ है। ऐसे में इन दोनों ही क्षेत्रों का मतदाता जिसके साथ जाएगा, जीत उसी की होगी।
2 लाख 76 मतदाता चुनेेंगे बुदनी का विधायक
बुदनी विधानसभा में कुल 2 लाख 76 हजार 397 मतदाता है, जिनमें 1 लाख 43 हजार 111 पुरुष मतदाता और 1 लाख 33 हजार 280 महिला मतदाता तथा 6 अन्य मतदाता तथा 194 सर्विस मतदाता है, जबकि बुदनी विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के लिए 363 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811