Let’s travel together.

कलेक्टर ने मिट्टी के दीपक सहित अन्य उत्पाद विक्रय करने वालों से ‘कर वसूली‘ नहीं करने के दिए आदेश

0 89

रायसेन।दीपावली के पर्व हेतु जिले के ग्रामीणों तथा परंपरागत माटीकलां शिल्पियों, ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दिये और अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं तथा विक्रय हेतु बाजारों तथा हाटों में लाए जाते हैं। जिले में ग्रामीण, कुम्हार समुदाय, परम्परागत माटी शिल्पियों को उनके माटी उत्पादों दीपक, सजावटी सामान, खिलौनों को बढ़ावा देने के साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण बाजारों में विक्रय हेतु लाने ले जाने और विक्रय में असुविधा ना हो, इस संबंध में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले बाजारों, हाटों में माटी उत्पादों के विक्रय हेतु आने वाले माटी शिल्पियों, ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की “कर” वसूली नहीं किए जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही इन ग्रामीणों तथा माटीकलां शिल्पियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और मिट्टी के दीपकों सहित अन्य माटी उत्पादों के उपयोग हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किए जाने के भी आदेश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811