Let’s travel together.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

0 68

एसडीएम की अनुपस्थिति से नाराज किसानों ने डेढ़ घंटे दिया धरना, तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ई-टोकन आधारित खाद वितरण व्यवस्था से नाराज किसानों ने शनिवार को क्रांतिकारी किसान संगठन के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था समाप्त करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं।

ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली तत्काल समाप्त की जाए, ताकि किसानों को बिना अनावश्यक प्रक्रिया और विलंब के खाद उपलब्ध हो सके। इसके अलावा मूंग की 100 प्रतिशत तुलाई सुनिश्चित करने, जिला सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित करने, सब्जी उत्पादक किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्थित सब्जी मंडी स्थापित करने, आवारा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने तथा किसानों को 24 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

 

एसडीएम की अनुपस्थिति पर जतायप आक्रोश

 

ज्ञापन सौंपने से पूर्व बड़ी संख्या में किसान एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। निर्धारित सूचना के बावजूद एसडीएम हर्षल चौधरी के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। किसान नेता मुकेश धाकड़ ने कहा कि जब प्रशासन को पहले से ज्ञापन की जानकारी थी, तो एसडीएम को किसानों से मिलने के लिए उपस्थित रहना चाहिए था। एसडीएम की अनुपस्थिति से आक्रोशित किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा होने के बाद किसानों ने तहसीलदार अमृता सुमन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान किसानों ने कहा कि खाद वितरण की वर्तमान व्यवस्था ने किसानों को अत्यधिक परेशान कर दिया है और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन कार्यक्रम में किसान नेता मुकेश धाकड़, गिरिजाशंकर गौर, हेमंत गुर्जर, प्रदीप, देवेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, अभिषेक यादव, महेश यादव, सौरभ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811