अनुराग शर्मा सीहोर
खुशियों के पर्व दीपावली को आने में अभी 10 दिन का समय शेष है, लेकिन 10 दिन पहले ही जिले के शाहगंज में दीवाली मन गई। दरअसल, बुदनी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने शाहगंज में जमकर उत्साह मनाया, ढोल नगाड़े बजाए गए साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की। इधर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान होना बाकी है.