शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
सागर रोड़ पर दोपहर करीब 12. 30 बजे ग्राम सुमेर के पास दो अलग -अलग बाइक सवार की आमने -सामने हुए भीषण भिड़ंत में 3 युवक हुए घायल । सूचना मिलते ही आरक्षक अंकित खटीक , डायल 112 पायलेट शफीक अहमद एवं सहायक जयप्रकाश नारायण अहिरवार मौके पर पहुंचे और ग्राम चँदोरिया निवासी तीनों गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।अस्पताल में उनका इलाज जारी है।