Let’s travel together.

रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे

0 155

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर इन दिनों सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां गड्ढे छोटे नही है बल्कि काफी चौड़े गहरे बन गए हैं। जिसमें बस , ट्रक, या मोटरसाइकिल के पहिये धस जाते हैं।


विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग वाहन चालक ज्यादा उपयोग किया जाता है। मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है। कुछ महीनों पहले ही एमपी आरडीसी द्वारा टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है।
शुक्रवार को बालमपुर से लेकर दीवानगंज तक 5 किलोमीटर मार्ग पर एक ही दिन में पांच ट्रैकों के टायर फटे जिससे आसपास के ग्रामीण भयभीत हो गए। गनीमत रही की ट्रक ने पलटी नहीं खाई नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो जाता।
ट्रक ड्राइवर का कहना है कि रोड खराब होने के कारण ट्रक के पहिए फूट रहे है। गनीमत रही कि समय रहते ब्रेक लग गए नहीं तो ट्रक पलट जाता। ट्रक ड्राइवर का कहना है कि सरकार को इस रोड को जल्द से जल्द बनाना चाहिए। नहीं तो हादसे से होते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811