Let’s travel together.

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात

0 171

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के निवासी बंदरों के आतंक से परेशान हो रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गांव में लगभग एक महीने पहले दो दर्जन से अधिक काले मुंह वाले बंदरों का झुंड गांव में पहुंच गया है। काले मुंह के बंदरों ने पूरे गांव में आतंक मचा रखा है। बंदर घरों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे डरे बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वही बंदर छतों पर लगे नल, टोटी, डिश, बिजली के तार, बर्तन, चूल्हे, कपड़े अनाज को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिनके कच्चे घर है उनके घर पर चढ़कर का कबेलू फोड़ देते हैं। ग्रामीण इकट्ठा होकर बंदरों को खदेड़ने का प्रयास करते हैं तो बंदर उन पर टूट पड़ते हैं और डर से लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। एक महीने से यह बंदर गांव में जमे हुए हैं गांव के अगल-बगल किसी गांव में बंदरों का आतंक नहीं है लेकिन दीवानगंज गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है।


वही छत पर बैठी महिलाओं और बच्चों को बंदर काफी परेशान कर रहे है। बंदरों के डर के कारण महिलाएं, बच्चे घर की छत पर अपने कार्यों के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
जिससे लोग घरों की छतों पर भी जाने से डरने लगे हैं, लेकिन जिम्मेदार इन बंदरों को पकड़ने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं। दीवानगंज में करीब 50 से 60 बंदर है। जो कस्बे में लंबे समय से उत्पात मचा रहे हैं। जिससे स्थानीय रहवासी खास कर महिला और बच्चे इन बंदरों से भारी भयभीत रहते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो दीवानगंज कस्बे में बंदरों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बच्चे और महिलाओं ने घरों की छतों पर जाना तक बंद कर रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811