Let’s travel together.

शिवपुरी जिले की 115 ग्राम पंचायत हुई टीवी रोग मुक्त, अभियान को मिली सफलता

0 112

– पीएम मोदी के अभियान को शिवपुरी में मिली सफलता

– जिले में टीवी रोगियों की पहचान और उपचार सहित उन्हें फूड बास्केट दान करने का अभियान जारी

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 115 ग्राम पंचायत में टीवी रोग से मुक्त हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए टीवी मुक्त भारत अभियान 2025 के अंतर्गत जिले में टीवी मुक्त अभियान के अंतर्गत लगातार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीवी रोगियों की पहचान और उनके उपचार और उन्हें फूड बास्केट दान करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा टीवी रोगियों की पहचान के लिए एक बैन भी चलाई जा रही है जिससे टीवी रोगियों को चिन्हित करके उनका इलाज किया जा सके। टीवी मुक्त भारत अभियान 2025 के अंतर्गत जिले को इस मामले में सफलता भी मिली और शिवपुरी जिले की 115 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त घोषित किया गया है। इन सभी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को पंचायत कर्मचारी को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देश- प्रभावी तरीके से अभियान में जुट जाए-

जिले की अन्य ग्राम पंचायतों को भी इसी तरह से टीवी मुक्त किया जाए इसको लेकर शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक ली। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरीने इस बैठक में निर्देश दिए की 2025 तक टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले को टीवी मुक्त बनाना है इसलिए सभी लोग प्रभावी तरीके से इस अभियान में जुट जाए।

पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित

जिला क्षय अधिकारी डॉ अलका त्रिवेदी ने बताया कि टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अभी तक शिवपुरी जिले की 115 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त घोषित किया जा चुका है इन सभी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों व पंचायत कर्मचारी को जल्द सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीवी रोगियों को चिन्हित करने, उन्हें दवा देने सहित अन्य कार्य जिले में प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि टीवी रोगियों को जो राशि दी जाती थी उसे भी 1 नवंबर 2024 से भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि जिले को 2025 तक टीवी मुक्त किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811