Let’s travel together.

संकट भी हरते हैं रावण महाराज,रावण की प्रतिमा के प्रति ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा

0 139

 सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवा के मोहदी में रावण की आज शाम सामूहिक पूजन आरती होगी ग्रामीणों का मानना है की रावण उनके सारे संकट हरता है।97 साल पूर्व गांव में स्थापित रावण की प्रतिमा के प्रति ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा भक्ति है.कोई भी शुभ कार्य हो ग्रामीण सर्वप्रथम रावण महाराज की प्रतिमा के समक्ष पहुंचते हैं नारियल चढ़ाते हैं अगरबत्ती लगाते हैं तो कोई वहां दीप प्रज्वलित करता है और सुख शांति समृद्धि की कामना की जाती है.बीते 97सालों से लगातार दशहरा एवं अन्य त्योहारों पर रावण महराज की विशेष पूजा की जाती है.दशहरा पर्व की संध्या काल हर साल की तरह इस साल भी ग्रामीण महिलाएं और पुरुष सभी सामूहिक पूजन आरती भक्ति करते हुए श्रीफल चढ़ाते हुए रावण महाराज से गांव की सुख शांति समृद्धि की कामना करेंगे.ग्रामीणों का मानना है की रावण महाराज उनके सभी संकट हरते हैं कभी गांव में प्राकृतिक आपदाएं भी नही आती.सरपंच श्रीराम साहू ने बताया की बैंसे तो हर तिहार पर और शुभ कार्य के पहले रावण की पूजा भक्ति की जाती है लेकिन दशहरे पर संध्याकाल पूरा गांव सामूहिक पूजन आरती करते हैं इतना ही नहीं बल्कि हर साल 31दिसंबर को रावण महाराज का बर्थ डे भी गांव में मनाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811