Let’s travel together.

गुना मामला: कमलनाथ ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, गोविन्द सिंह ने कहा शिवराज नहीं गुंडाराज

0 495

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल । मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत मामले पर कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है, वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि यह शिवराज नहीं गुंडाराज का प्रमाण है। उन्होंने गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों की गोलीबारी से हुई तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना पीड़ादायक और दुखद है। निश्चित तौर पर अपने कर्तव्य पालन के लिए इन पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत दी है। इनकी शहादत को मैं नमन करता हूं। इनकी शहादत व्यर्थ नही जाएगी, लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि आखिर शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?
कमलनाथ ने कहा कि सरेआम अपराधी पुलिसकर्मियों की हत्या कर रहे हैं? जंगल में बेखौफ होकर शिकार कर रहे हैं? प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी लचर क्यों है, ज़िम्मेदार आखिर कहां हैं? हर घटना के बाद जागना सरकार की आदत बन चुका है। आज सभी तरह के माफिया प्रदेश में सक्रिय हैं। चाहे भूमाफिया हों, वन माफिया, शराब माफिया हों, रेत माफिया हों, सभी के हौसले बुलंद हैं। माफियाओं को जमीन में गाड़ने की घोषणा हवा- हवाई साबित हो चुकी है। यदि सरकार का कानून व्यवस्था पर व अपराधियों पर नियंत्रण होता तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था। कमलनाथ ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों की शहादत बचाई जा सकती थी। इस घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
गृहमंत्री नैतिकता के नाते इस्तीफा दें: नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों की हत्या “शिवराज नहीं-गुंडाराज” का प्रमाण! है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ही असुरक्षित है तो आमजन की सुरक्षा कौन करेगा? जो गृहमंत्री अपने ही कर्मियों की रक्षा नहीं कर सके, वे नैतिकता के नाते दें इस्तीफा।
अपराधियों को कठोर सजा दें: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी पूरी घटना की निंदा की। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर अपराधियों को कठोर से कठोर सजा देने की बात कही। उन्होंने मृतकों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा, उनके सेवानिवृत्त होने के समय तक का पूरा वेतन, उनके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा व एक परिवार जन को शासकीय अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह हमारे गुना जिले के लिए शर्म की बात है। बता दें गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार रात पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें शिकारियों ने पुलिस को गोलियों से भून दिया। घटना में एक एसआई, एक हेडकांस्टेबल और एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पुलिस चैकिंग देख वाहनों के थम गए पहिए,पुलिस ने सावधानी बरतने की दी हिदायत     |     मुख्यमंत्री ने की धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी की घोषणा,नागरिकों ने किया घोषणा का स्वागत     |     सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य     |     भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद     |     विधायक देवेंद्र जैन ने अपर सचिव को सौंपे मांग पत्र     |     निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रायसेन जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में लीडलैस पेसमेकर का सफलतापूर्वक किया गया इंप्लांट     |     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811