पूजा अर्चना के अलावा प्रसादी का हुआ वितरण
खाटू श्याम भगवान की सवारी भी निकली गई
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में आज नए वर्ष को लेकर लोगों में उत्साह है। इस दौरान नव वर्ष की आगमन को लेकर शिवपुरी शहर के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
खासकर शिवपुरी के प्रसिद्ध राजराजेश्वरी माता मंदिर और केला माता मंदिर पर यहां पर नए वर्ष की शुरुआत के मौके पर भक्तगण माता के दर्शन करते देखे गए और पूजा अर्चना का दौर चला ।
इस दौरान यहां पर भंडारों और प्रसादी का वितरण भी किया गया। इसके अलावा शिवपुरी में खाटू श्याम जी के जन्मदिन के मौके पर भी खाटू श्याम की सवारी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।