Let’s travel together.

ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं छग की बेटी दिव्या अग्रवाल ने काँस्य पदक किया अपने नाम

0 81

– अपने देश भारत व राज्य छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया

सुरेन्द्र जैन रायपुर 
IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यू थाई संस्था IFMA और एशियाई संस्था FAMA के तत्वावधान में हॉंगकॉंग में आयोजित ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप में यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही “ब्लू कॉर्नर” से रायपुर (छत्तीसगढ़) की कु. दिव्या अग्रवाल का सेमीफाइनल में “रेड कार्नर” से हॉंगकॉंग की खिलाड़ी होई ई वॉन्ग (Hoi yi Wong)” से मुकाबला हुआ।


फाइनल प्रवेश के लिए जोर आजमाइश करते “बगैर चेस्ट गार्ड” के खेले जाने वाले “फुल कॉन्टैक्ट गेम” में दोनो महिला खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगा दिया। पंच, किक, नी, एल्बो के विभिन्न अनवरत वार करते हुए दोनो खिलाड़ी जबरदस्त खेल रहे थे। किन्तु भारत की दिव्या अग्रवाल को दो कॉउंट मिलने के बाद “प्लेयर सेफ्टी” पॉवर का उपयोग करते हुए सेन्टर रेफरी ने मुकाबला वही रोक हॉंगकॉंग की खिलाड़ी को विजेता घोषित किया और दिव्या अग्रवाल को काँस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811