Let’s travel together.

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक अगरतला त्रिपुरा में प्रारंभ हुई

0 453

पुरानी पेंशन लागू करने एवं एक समान सेवा शर्ते एवं वेतनमान पर बनेगी रण नीति

अगरतला (त्रिपुरा ) । राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का उदघाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ माननीय महेंद्र प्रताप सिंह एवं अखिल भारतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ विपिन डोंगरा की अध्यक्षता में अखिल भारतीय महामंत्री विष्णु वर्मा एवं त्रिपुरा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री तपन देव की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से हुआ। परंपरागत स्वागत त्रिपुरा राज्य कर्मचारी संघ द्वारा किया गया।


उद्घाटन सत्र के उद्बोधन में अखिल भारतीय अध्यक्ष विपिन डोंगरा ने राष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेन्सन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन के अनुसार लाभ प्रदान करने पर जोर देते हुए व्यापक रणनीति बनाने का आह्वान किया।
अखिल भारतीय महामंत्री विष्णु वर्मा जी ने राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में लिए निर्णय अनुसार अनुसार राज्यों एवं केंद्र में कर्मचारियों को समान सेवा शर्तें और एक समान वेतनमान पर जोर देते हुए अपनी मांग को प्रमुखता से रखने पर विचार करने हेतु व्यापक रणनीति बनाने का आह्वान किया।


अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह जी ने राष्ट्रभक्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता के लिए अपने कार्य क्षेत्र को धर्म मानते हुए कर्मचारी क्षेत्रों की विषमता को समाप्त करने हेतु संगठन में एक आत्मा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उदघाटन सत्र का संचालन अखिल भारतीय मंत्री सुतापा कार एवं आभार त्रिपुरा राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री अभिजीत विश्वास द्वारा किया गया।
कार्यसमिति की बैठक में मध्य प्रदेश से मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्व सिंह सिसोदिया एवं प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव सहित अखिल भारतीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले, अखिल भारतीय संघठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, अखिल भारतीय कार्यालय मंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811