परिजन कर रहे जांच की मांग
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
बाड़ी /बरेली रायसेन। 18 सितम्बर से गायब हुए पटवारी नरेंद्र चौहान की नर्मदा नदी में लाश मिलने से उठ रहे सवाल 18 सितम्बर को गणेश विसर्जन में ड्यूटी करने घर से निकला था नरेंद्र बाड़ी से बरेली के लिए निकले पटवारी की आज सुबह ग्राम सतराबन के यहां नर्मदा नदी में लाश मिली मछुआरों ने बरेली पुलिस को दी खबर पुलिस एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुचकर पटवारी की लाश को बरेली लाये जहां से पीएम कर गृह ग्राम शिवतला रवाना किया राजस्व बिभाग के अधिकारी कर्मचारी अंतिम विदाई देने ग्राम शिवतला पहुचे

पटवारी नरेंद्र चौहान की अलीगंज घाट पर गणेश विसर्जन करने ड्यूटी लगी थी 18 सितम्बर को घर से सुबह नो बजे निकले देर रात तक जब घर नही पहुचे तब परिजनों ने बाड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई ओर आज सुबह पटवारी की लाश मिलने से सब सकते में है । परिजन कह रहे नरेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नही पुलिस करे जांच आत्महत्या नही कर सकता नरेंद्र एसडीएम सन्तोष मुद्गल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी देख रही है। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा