Let’s travel together.

बेतरतीब यातायात बना परेशानी का सबब, समस्या निदान के नही हो रहे प्रयास

0 207

 

पार्किंग के लिए जगह का हो चुनाव, तभी मिलेगी यातायात से निजात

दुकानों के सामने सड़क पर भी किया है अतिक्रमण जिससे लगता है जाम

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अव्यवस्थित यातायात के चलते नगरवासियो को प्रत्येक दिन अनेको समस्याओं से जूझना पड़ रहा है नागरिक जान हथेली पर रख कर निकलते है, बेतरतीब यातायात को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन के अधिकारी बेपरवाह बने हुए है।
नगर के चौक चौराहे यातायात की दृष्टि से खासे संवेदनशील है, यातायात को लेकर शहर में बहुत अधिक परेशानी हैं पार्किंग होना तो दूर की बात है, अभी तक तो प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए स्थान का चयन ही नही किया गया है। देखा जाए तो यातायात के मामले में नगर की स्थिति जरुरत से ज्यादा बेकार है। चाहे चौक चौराहो पर पार्किंग की बात हो अथवा नगर के अंदर के चौराहो व तिराहो की, सब कुछ अस्त व्यस्त है। चौराहो, तिराहो से वाहनो को गुजरना मुश्किल भरा होता है। जिम्मेदार भी अव्यवस्थित यातायात की समस्या को गंभीर मानते है। लेकिन समस्या के निराकरण किए जाने की बात अधिकारी या जनप्रतिनिधि कोई भी नही करता है।
बजरंग चौराहा- यातायात की दृष्टि से नगर का गांधी चौक व बजरंग चौराहा अति संवेदनशील है, इन दोनों ही चौराहो पर से दिन भर में दो पहिया, चार पहिया वाहनो के साथ यात्री बसे, डंपर, ट्राला आदि भारी बाहन सैंकड़ो की संख्या में गुजरते है। यह दोनों ही चौराहे यातायात को लेकर खासे संवेदनशील माने जाते है। यहां पर यातायात पूरी तरह बेतरतीव बना हुआ है। दोनों ही चौराहों पर जगह की कमी होने व चारो और अतिक्रमण होने से आमने सामने के वाहन, चालको को दिखाई नही देते है जिस कारण दुर्घटना का अंदेषा बना रहता है। परंतु प्रशासन यातायात पार्किंग को लेकर लापरवाह बना हुआ है


वाहनो का जमावड़ा-

नगर में वाहनो के लिए कहीं भी नियत स्थान नही होने से वाहन सडक़ो पर ही पार्क किए जाते है, जिससे सैंकड़ो वाहन सडक़ के बड़ा हिस्से को अपने कजे में ले लेते है। कहीं कहीं तो वाहनो के जमावड़े से ऐसे हालात बन जाते है कि पैदल राहगीरो को निकलने भी मशक्कत करना पड़ती है। बाजारों में सडक़ के दोनो और खड़े वाहन सडक़ को संकरा बना रहे है। बड़ी समस्या होने के वावजूद भी पार्किंग के लिए रूथान का चयन नही किया जा सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811