Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर मबेशी, आये दिन हो रहे हादसों में पशुओं की मौत

0 149

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज कहीं ना कहीं आवारा पशुओं की मौत हो रही है इन पशुओं को रखने वाला ध्यान दे रहा है ना ही सरकार इन आवारा पशुओं की ओर ध्यान दे रही है। जिससे इन आवारा पशुओं की रोज कहीं ना मौत हो रही है।
यह जानवर दिन भर जंगलों में घूमते हैं जैसे ही शाम होती है तो वह सूखे में आकर रोड पर बैठ जाते हैं। क्योंकि रोड पर प्रदूषण होने के कारण मच्छर जानवरों को नहीं खाते हैं। इसलिए ज्यादातर बारिश के समय पशु रोड पर आकर बैठ जाते हैं। बालमपुर घाटी पर पूरे साल आवारा पशुओं का झुंड बैठा रहता है। वाहन चालक रात के समय इन आवारा पशुओं को देख नही पाते हैं जिससे आवारा पशुओं के ऊपर वाहन चढ़ जाता है जिससे इनकी मौत हो जाती हैं। बुधवार गुरुवार रात को बालमपुर चौराहे के पास गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गाय की मौत हो गई। सुबह गाय को आवारा कुत्ता नोचते हुए नजर आए। यहां एक दिन की बात नहीं है रोज रोड पर पशुओं की मौत हो रही है मौत होने के बाद प्रशासन मृत पशुओं को नहीं उठाता इन मृत पशुओं को आवारा कुत्ते नोचते रहते हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू आती रहती है।
बेरखेड़ी चौराहा से लेकर बालमपुर घाटी तक आवारा पशु की बहुत अधिक दुर्दशा खराब हो रही है वाहनों की रफ्तार भी बहुत अधिक होती है जिससे कहीं ना कहीं दुर्घटना होती रहती है। इन ट्रक वालों और बस वालों पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करता है। जिससे भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। 2 महीने के अंदर ही बालमपुर घाटी से लेकर बरखेड़ी चौराहे तक 60 पशुओं की मौत हो चुकी है इसके बावजूद भी अभी तक किसी भी वहान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811