Let’s travel together.

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित हुआ विशेष स्वास्थ्य शिविर

0 84

चार सौ से अधिक सफाई मित्रों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल एवं  मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कुशाभाई ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग जिला भोपाल द्वारा नगर निगम के सफाई मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में चार सौ से अधिक हितग्राहियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श जांच, उपचार, आभा आई डी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। शिविर में 34 लोगों में बढ़ा हुआ रक्तचाप एवं 61 में बढ़ी हुई शुगर पाई गई। 27 लोगों की ओरल हेल्थ एवं 78 की टीबी स्क्रीनिंग की गई । शिविर में 32 आभा आईडी भी बनाई गई।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सफाई मित्रों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की सुविधा निशुल्क दी जा रही है। इन शिविरों में 30 वर्ष से अधिक उम्र के सफाई मित्रों का सी बैक फॉर्म भरा जाएगा एवं एनसीडी पोर्टल में प्रविष्टि की जावेगी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 17 सितंबर से प्रारंभ किए गए ये विशेष शिविर 2 अक्टूबर तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता एवं इनफेक्शन कंट्रोल हेतु विभिन्न गतिविधियां की जावेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811