Let’s travel together.

चुनाव में एक-एक मत महत्वपूर्ण और निर्णायक, सभी मतदाता करें मतदान- अरविंद दुबे कलेक्टर

0 174

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 25 जून को सिलवानी और बाड़ी जनपद में होगा मतदान

रायसेन।त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में जिले की जनपद पंचायत सिलवानी और बाड़ी में 25 जून को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा सिलवानी तथा बाड़ी जनपद पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से 25 जून को मतदान केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत महत्वपूर्ण और निर्णायक होता है। इसलिए प्रत्येक मतदाता सबसे पहले मतदान केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि मतदान के समय मत की पवित्रता नितांत आवश्यक है, इसलिए मतदाता बिना किसी दबाव या लालच के स्वविवेक से मतदान करें। मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए कर्तव्य भी है और इस कर्तव्य का प्रत्येक मतदाता को पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने महिला मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी समान है, इसलिए उन्हें भी आगे आकर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य     |     भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद     |     विधायक देवेंद्र जैन ने अपर सचिव को सौंपे मांग पत्र     |     निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रायसेन जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में लीडलैस पेसमेकर का सफलतापूर्वक किया गया इंप्लांट     |     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण     |     सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शहीद भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोलर एनर्जी सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811