Let’s travel together.

पीएम जनमन योजना में रिकॉर्ड तोड़ आवास बनाकर पूरे देश और प्रदेश में शिवपुरी का नाम कर गए उमराव सिंह मरावी

0 137

– जिला पंचायत सीईओ को दी गई विदाई पार्टी

– नए सीईओ हिमांशु जैन ने चार्ज ग्रहण किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी का शिवपुरी से भोपाल ट्रांसफर हो गया है। इस दौरान उनके ट्रांसफर पर श्री मरावी को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई पार्टी दी। शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ रहते हुए उमराव सिंह मरावी ने पीएम जनमन योजना में पूरे देश और प्रदेश में रिकॉर्ड आदिवासियों के आवास बनवाकर शिवपुरी का नाम रोशन किया।
पीएम जनमन योजना में अति पिछड़ी अनुसूचित जनजातियों को शिवपुरी जिले में सबसे पहला आवास बना। इसके अलावा जिले में प्रदेश व देश में सबसे ज्यादा आवास बनाए गए हैं। शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना में रिकॉर्ड तोड आवास बनाए जाने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल भी तारीफ कर चुके हैं। शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ रहे उमराव सिंह मरावी का भोपाल मुख्य सचिव कार्यालय में ट्रांसफर किया गया है। इस दौरान नए जिला पंचायत सीईओ बने गए हिमांशु जैन ने भी शिवपुरी में चार्ज ग्रहण कर लिया है। पुराने सीईओ उमराव सिंह मरावी से उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। पूर्व सीईओ उमराव सिंह मरावी की विदाई पार्टी में शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811