Let’s travel together.

नर सेवा ही नारायण सेवा -सांसद डॉक्टर के पी यादव

0 101

 

– कोलारस-शिवपुरी विधानसभा में सम्पन्न हुआ सरपंच-सचिव सम्मेलन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गुना-शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव द्वारा विधानसभावार सरपंच/सचिव सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.इसी तारतम्य में आज कोलारस एवं शिवपुरी विधानसभा में सरपंच व सचिव सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें आईटीआई कॉलेज कोलारस में सरपंच/सचिव सम्मेलन संपन्न हुआ.जहां क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि समाज ने यह उत्तरदायित्व हम को सौंपा है कि हम लोगों का भला कर सकें। शास्त्रों में कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।सांसद यादव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया है, जिसके परिणाम स्वरूप हम सभी जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर आज यहां विराजमान है।
इस अवसर पर सरपंच व सचिवों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं क्षेत्र की मांग स्थानीय सांसद के समक्ष रखी, जिनके निराकरण हेतु सांसद श्री यादव द्वारा आश्वासन दिया गया व अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गणेश धाकड़,अवतार सिंह यादव,सिमरन रंधावा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा,मंडल अध्यक्ष कोलारस शिखर धाकड़,कुबेर सिंह धाकड़ महामंत्री राम सरैया सहित भारतीय जनता पार्टी कोलारस विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके पश्चात सांसद डॉक्टर के पी यादव ने मानस भवन शिवपुरी में शिवपुरी विधानसभा की सरपंच व सचिव सम्मेलन में शिरकत की, जहां बोलते हुए सांसद श्री यादव ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है किसान का बेटा हमारा मुख्यमंत्री बन सकता आप सबके बीच पीएलए बढ़ा सामान्य परिवार का आपका बेटा आपका सांसद बनकर आपके समक्ष खड़ा है।
सभी उपस्थित सरपंच व सचिवों ने अपनी-अपनी समस्याएं व क्षेत्र की मांग सांसद डॉक्टर के पी यादव के समक्ष रखीं।

*भागवत कथा में सम्मिलित हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव*
शिवपुरी प्रवास पर आए क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव सिंह निवास स्थित दिनेश रावत मंडल अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा के निवास पर आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण के समापन समारोह में सम्मिलित हुए इस अवसर पर कथा व्यास से सांसद डॉक्टर के पी यादव ने आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौहान, हेमंत ओझा,रामजी व्यास, राज नारायण गुप्ता,मयंक दीक्षित वेदांश सविता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाह सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811