देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
साहू समाज धर्मशाला में साहू समाज की तहसील स्तरीय बैठक जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के तहसील कार्यकारणी का गठन किया गया।प्रारंभ में समाज की आराध्य भक्त शिरोमणी मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। तत्पश्चात आगुंतक अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। समाज के जिला अध्यक्ष बसंत साहू, महामंत्री चंद्रमोहन साहू, उपाध्यक्ष सुहागचंद साहू, कैलाश चंद्र, बालमुकुंद साहू, दिनेश साहू ने तहसील कार्यकारणी के गठन के लिए उपस्थित समाज बंधुओं से विचार और सुझाव लिए। बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश साहू बेगवाकला वालों को तहसील अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित समाज बंधुओं ने तिलक कर फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक को जिला अध्यक्ष बसंत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज को संगठित कर एक जुटता के साथ काम कर आगे बढ़ने में सभी सहभागी बने। नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश साहू ने कहा कि समाज ने जो दायित्व सौंपा है उसे पूरी ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करूंगा।
इस दौरान रेवाराम साहू, राजेश साहू, गोविंद साहू, शिवकुमार साहू, सीताराम साहू, भगवत शरण साहू, नरेश साहू, दीपक साहू, रघुवीर साहू, वीरेंद्र साहू, शुभम साहू,प्रवीण साहू, सतीश साहू, राधेश्याम साहू, बैजनाथ साहू, संदीप साहू आदि ने बधाई दी।