Let’s travel together.

बाल सुरक्षा सप्ताह के समापन पर ग्राम तेंदुआ में विविध कार्यक्रम

0 126

सुरेन्द्र जैन रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार ,नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर के संयोजन में आमानाका टीआई एसआर सोनी के मार्गदर्शन में बाल सुरक्षा सप्ताह के समापन पर ग्राम तेंदुआ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आमानाका थाना द्वारा रंगोली, कविता ,निबंध लेखन सहित खेलकूद अंतर्गत 100 मीटर दौड़ और फुगड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया और विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के पूर्व थाने के उपनिरीक्षक राणा सिंह ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक सुरेश मिश्रा और आरक्षक भारतेंद्र साहू द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा ,अभिव्यक्ति ऐप, इमरजेंसी नंबर 112 ,गुड टच बैड टच और सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य शरीर और खेलकूद की भूमिका के साथ ही पुलिस की संरचना और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु हुए निबंध लेखन में प्रथम रेणुका साहू द्वितीय पल्लवी साहू और तृतीय चंदन साहू कविता में प्रथम रितु यादव द्वितीय चांदनी चौहान तृतीय रेणुका साहू रंगोली में प्रथम भूमिका साहू द्वितीय कीर्ति साहू तृतीय अर्चना साहू 100 मीटर बालक दौड़ प्रथम खोमेष गुप्ता दितीय अमन कुर्रे तृतीय पुष्कर साहू 100 मीटर बालिका दौड़ में रिया साहू प्रथम कावेरी साहू द्वितीय और रोशनी साहू

तृतीय फुगड़ी मैं प्रथम चेतना साहू वित्तीय हेमा साहू तृतीय मुस्कान मरावी और प्राइमरी वर्ग के फुगड़ी में प्रथम भूमिका साहू दितीय कीर्ति साहू तृतीय अर्चना साहू रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज दुबे और दिलीप तिवारी द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में ग्राम सरपंच छगनु राम साहू प्रधानाध्यापिका श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉक्टर तेजराम साहू और टीका राम साहू युवा मितान क्लब के सचिव देवेंद्र साहू सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811