Let’s travel together.

सुल्तानगंज में ड्रग्स इंस्पेक्टर की दबिश, मेडिकल स्टोरों पर छापा; अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी

0 38

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज, रायसेन

सुल्तानगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रीत स्वरूप ने अचानक मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों के दस्तावेज, दवाओं का रखरखाव एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई।

जांच में जिन दुकानों पर नियमों का उल्लंघन एवं अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित संचालकों से तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्राप्त जवाब का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और पूरे बाजार में इसकी चर्चा होती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811