Let’s travel together.

रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए लाइसेंस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी बधाई और व्यक्त किया आभार

0 94

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए लाइसेंस प्राप्ति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में सतना के प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजवर्गीय तथा रीवा के प्रभारी मंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, साथ ही मध्यप्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लाइसेंस के साथ, रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को भी एक नई दिशा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811