Let’s travel together.

आबकारी  विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही, बूढ़ागंज में अवैध शराब बरामद

0 96

रायसेन।सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के निर्देश पर आबकारी उपनिरीक्षक वृत रायसेन  मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक वृत बरेली  राजेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक वृत ओबेदुल्लागंज  गौरव भद्रसेन, आबकारी उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज  रविन्द्र अहिरवार, उपनिरीक्षक  सुनील कुमार मीणा की संयुक्त टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर  वार्ड नं 12 बूढ़ागंज गैरतगंज जिला रायसेन में दबिस देकर देशी मदिरा मसाला के 330 पाव देशी मदिरा की कुल मात्रा 59.40 बल्क लीटर एवं गोवा व्हिस्की के 170 पाव, बैगपाइपर के 37 पाव, तीन नग मैकडॉवेल no.1 की अद्धी विदेशी मदिरा। विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 38.38 बल्क लीटर एवं देशी एवं विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 97.78 बल्क लीटर बरामद कर आरोपी सुनीता बाई पति श्री राजाराम गौर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) व 34(2)के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गया तथा आरोपी को माननीय जिला न्यायालय रायसेन के समक्ष पेश किया गया।जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 64,233/ – रूपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संतोष मर्सकोले गोविंद महावार, माजिद खान, प्रवीण अहिरवार, सत्यवान वर्मा, मनोज अहिरवार महिला आरक्षक पूजा राजपूत एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811