Let’s travel together.

चैक किसी के खाते का, आरोपी कोई और बना, न्यायालय ने किया दोषमुक्त

0 89

मामला धारा 138 नेगोसियेबल इंस्टूमेंट एक्ट का

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी न्यायालय के न्यायाधीश जे0एम0एफ0सी0 श्रीमती मिताली वाणी ने साढे तीन लाख के एक ऐसे चैक बाउंस के मामले में दोनों पक्षों के तर्क सुनने के पश्चाात आरोपी को दोषमुक्त कर दिया जिसमें चैक किसी और के खाते का था और आरोपी एक मेडीकल संचालक को बना दिया। आरोपी के न तो चैक पर हस्ताक्षर थे और न ही उसके खाते का चैक था। आरोपी की ओर से पैरवी एडवोकेट भरत ओझा द्वारा की गई।
संक्षेप में मामला इस प्रकार है कि फरियादी रामरतन जाटव पुत्र रामचरण जाटव निवासी ग्राम सेसई थाना कोलारस से निजी आवश्यकतायें बताकर अनिल शिवहरे पुत्र रमेश शिवहरे मेडीकल संचालक निवासी ग्वालियर वायपास शिवपुरी ने 3.50.000/-रूपये नगद उधार प्राप्त किये थे। उक्त राशि के भुगतान हेतु अपने बंधन बैंक शाखा शिवपुरी का आगामी दिनांक का चैक दिया था जिसे भुगतान हेतु प्रस्तुत किया तो उक्तं चैक बाउंस हो गया जिसका परिवाद न्या‍यालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। फरियादी की साक्ष्य के दौरान अभियुक्त‍ अनिल शिवहरे के अधिवक्ता‍ भरत ओझा द्वारा अभियुक्त की ओर से यह बचाव लिया गया कि उक्त चैक न तो अभियुक्त के खाते का है और न ही उक्त चैक पर अभियुक्त के हस्ता्क्षर है। उक्त चैक की सत्यता साबित करने के लिये अभियुक्त अभिभाषक द्वारा न्यायालय के समक्ष आवेदन पेश कर बैंक से चैक से संबंधित रिकार्ड तलब कराया गया। न्यायालय के आदेश बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक ने समस्त दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय के समक्ष बताया गया कि उक्त चैक अभियुक्त के खाते का नहीं है और न ही चैक पर अंकित खाता क्रमांक अभियुक्त का है। इसके पश्चा्त न्या यालय ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के पश्चात समस्त साक्ष्य एवं दस्तावेजों से यह पाया कि उक्ता चैक न तो आरोपी के खाते का है और न ही उस पर आरोपी के हस्ताक्षर है। उक्त चैक अन्य किसी टीना नाम की महिला का है और उक्त चैक टीना नाम के खाते से जारी किया गया है। आरोपी अनिल शिवहरे का उक्त् चैक न होना पाये जाने पर आरोपी को धारा 138 एन आई एक्ट के मामले में दोषमुक्त कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811