मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
गणेश चतुर्थी को लेकर कस्बा में दिनभर रौनक रही। बाजारोंं में महिलाओं ने गणेश मूर्तियां व उसके पूजन के सामान की खरीदारी की। इस बार इको फ्रेंडली यानी पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों की मांग ज्यादा अधिक रही।
अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर चौराह पर प्रजापति समाज के प्रतिमा कला कारों ने अपनी दुकान लगाई हुई थी जहां पर मिट्टी के गणेश की खरीददारी करते लोग दिखे। मिट्टी से बने गणपति की प्रतिमा घर घर में स्थापित कर पर्यावरण की रक्षा का आम जनों ने संदेश दिया। बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्तियां अपने घरों को ले जा रहे हैं। इस बार बाजार में पगड़ी पहने हुए गणेश की विशेष मांग रही। पूजा एवं अन्य सजावट की सामग्री की भी खूब बिक्री हुई। इसके अलावा मोहल्लों में भी कई जगह गणेश मूर्तियां रखी जा रही हैं।
विनायक चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेश महोत्सव का शुभारंभ शनिवार से शुरू हो गया। दस दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बाजारों में सुबह से ही गणेश मूर्तियों की दुकानें सज गई थी कस्बा में लोग पंडालों के अलावा अपने घरों में भी मूर्तियों की स्थापना करते हैं। बाजार में 151 से 5001 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। बाजार में शृंगार के सामान की बहुत बिक्री हुई। कई लोगों ने दस दिन के अलग-अलग वस्त्र लिए, तो कुछ ने आर्टिफिशियल जेवरात की खरीदारी की। प्रथम पूज्य देव को सभी अपने घर ले जाने के लिए आतुर दिखाई दिए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।