मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान पीएम जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत दीवानगंज एवं ग्राम पंचायत जमुनिया के ग्राम कायमपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दीवानगंज और कायम पुर में रैली निकाली गई। इसके पश्चात एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज के प्रांगण में सांस्कृतिक आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

दीवानगंज सरपंच द्वारा प्रधानमंत्री जन मन योजना के बारे में जानकारी दी गई। सरपंच ने कहा दीवानगंज में आदिवासी की 16 परिवार 72 लोग रहते हैं जिनमें से 10 परिवारों के आवास बन चुके हैं। बिजली पानी सहित अन्य सुविधाएं आदिवासी परिवार वालों को मिल रहा है। सरपंच द्वारा बच्चो को पुरस्कार प्रदाय किए गए।

ग्राम कायमपुर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में सांची जनपद से शुक्ला , बीआरसी सांची अयोध्या प्रसाद शर्मा ,जनशिक्षक मानसिह यादव ,सरपंच गिरजेश नायक, सचिव रामप्रसाद मालवीय ,संजय जैन,नईम खान,गायत्री गडवाल इमरती देवी, अंजु सिंह,नईम भाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहित शिक्षक, छात्रा छात्राएं एवम ग्रामीणजन शामिल हुए।