Let’s travel together.

धर्म को जानने गीता, रामायण और भागवत पढ़ें: पं.अंकितकृष्ण तेनगुरिया

0 325

-बटुकजी ने श्रद्धालुओं से की गौसेवा की अपील

विदिशा से अदनान खान की रिपोर्ट।
विदिशा के अटारीखेजड़ा गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पंचम दिवस में भगवान की बाल लीला के प्रसंग पर कथा श्रवण कराई गई। व्यास गादी पर विराजमान पंडित अंकितकृष्ण तेनगुरिया ने कथास्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धनवान व्यक्ति वही है। जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे बटुक जी महाराज ने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। उन्होंने भगवान की बाल लीलाओं को बताते हुए कहा कि एक दिन कंस के द्वारा भेजी गई पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी, भगवान श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है।महाराज श्री ने कथा स्थल पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है।इसलिए हमें कोशिश करना चाहिए कि हम कम से कम परिवार में एक गाय का पालन जरूर करें ।महाराज ने कहा की हमें अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ना और सुनना चाहिए इससे हमें नहीं हमारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र के अभिमान को तोड़ा। तब इंद्र को भगवान की सत्ता का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी ।

अंत में मुख्य अजमान द्वारा व्यास गादी पर सपरिवार पूजा अर्चना की गई। आचार्य पंडित आकाश दुबे ने बताया कि कथा के छठवें दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर कथा का वाचन होगा। इस मौके पर कृष्ण रुक्मणी की एक सुंदर झांकी के दर्शन भी कर सकेंगे कथा का समापन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा साथी इस अवसर पर महा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811