Let’s travel together.

कमलनाथ ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने के दौरान BJP को घेरा

0 251

भोपाल ।युवक कांग्रेस ने गुरुवार को भोपाल में महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासियों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. व्यापम चौराहे से कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री निवास को घेरने के लिए निकले. पुलिस ने रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया. पुलिस ने वहां कांग्रेस नेताओं पर पानी की बौछार की. इसके बाद पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए.

प्रदर्शन में क्या बोले कमलनाथ

कांग्रेस के इस प्रदर्शन को ‘युवा शंखनाद’ नाम दिया गया था. करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. इस प्रदर्शन में शामिल होने से पहले कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, ”युवा मध्य प्रदेश को बचाने की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं.” उन्होंन कहा कि सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी ही चुनौती नहीं है. हमारी संस्कृति को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है. आज बीजेपी के पास तीन चीजें हैं- पुलिस, पैसा और प्रशासन. याद रखिए हम न पैसे, न पुलिस और न प्रशासन से दबेंगे. प्रदर्शन के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में युवाओं को ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए. वहीं अरुण यादव ने कहा, ”मैं युवा हूं और कमलनाथ भी युवा हैं, हम उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सरकार बनाएंगे.’

प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए दिग्विजय

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने कहा, ”हमें इस देश में, प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्था को लेकर जन आंदोलन करना है.” ‘युवा शंखनाद’ में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी शामिल हुए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811