राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल के काफिले आगे नशे की हालत में बाइक लहरा थे। थे तीन युवक,पुलिस के हबाले किया
रायसेन। राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल के काफिले आगे नशे की हालत में तीन युवक बाइक लहराकर चल रहे थे इस दौरान राज्य मंत्री ने अपने काफिले को रुक कर तीनों युवकों को रोका और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों युवक को हवाले किया और नशे की हालत में वाहन ना चलने की समझाइश दी मामला गुरुवार दोपहर रायसेन जिले के बाड़ी टोल प्लाजा के पास का है।
राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल ने कहा कि ऐसे लोग अनियंत्रित होकर वाहन चलाकर बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, मेरी लोगों से अपील है कि इस तरीके से शराब पीकर रोड पर ना चले दारू पीकर रोड पर चलने से एक्सीडेंट होते हैं। गलती बाइक चालकों की है ऐसे में अगर यह किसी दूसरे वाहन से टकराते तो दोष उनके ऊपर आता। अगर नशे की हालत में कोई भी रोड पर वाहन चलाते हुए दिखाई दे तो उन्हें रोककर संबंधित थाने को सूचना दें अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं और दुर्घटना होने से बचे।