Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 06 सितम्बर 2024

0 126

मेष राशि–  समाज में अपमान की स्थिति बनेगी। छोटी-छोटी बातों पर घर में तकरार हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो घटना-दुर्घटना हो सकती है। नौकरी-बिजनेस में हानि होने से टेंशन बनी रहेगी।

वृष राशि-  व्यापार में नई साझेदारी ना करें। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कई तरह की परेशानी आ सकती है। परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है।  ऑनलाइन या शेयर मार्केट से दूरी बनाकर रखें। नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि-  करियर में बदलाव के योग दिख रहे हैं। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। समय पर काम पूर्ण नहीं होने के कारण अधिकारी की डांट पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से पूरे परिवार का माहौल खराब हो सकता है।

कर्क राशि–  सावधान रहें,  दुश्मन नुकासन पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संतान के कारण किसी से विवाद होने की संभावना भी बन है। किसी कारण कोर्ट-कचहरी में चक्कर लगाने पड़ेंगे। मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। सेहत से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

सिंह राशि-  कार्यस्थल अधिक मेहनत करनी की जरूरत पड़ेगी। बॉस  हर कार्य की निगरानी करेंगे। दूसरों की मदद करेंगे। परिवार में अपने डोमिनेंट स्वभाव को नियंत्रित रखें, पारिवारिक शान्ति भंग हो सकती है। जुआ या सट्टा के कार्यों में ना रहें, धन हानि होगी।

कन्या राशि-  धन हानि हो सकती है। पहले किया गया इन्वेस्टमेंट भी नुकसान ही देगा। बिजनेस आदि में कोई भी निवेश  न करें। लोगों की गलत सलाह  नुकसान का कारण बनेगी। पारिवारिक मामलों के लिए भी  दिन ठीक नहीं रहेगा।
तुला राशि – स्वतंत्र स्वभाव लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। नौकरी की खोज पूरी होगी। नई कंपनी को ज्वाइन करेंगे। परिवार में  मर्जी का सब कुछ हो सकता है,  मनचाहा भोजन मिलेगा।

वृश्चिक राशि  – कार्यस्थल पर अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को सही से निभा पाएंगे। नई नौकरी की खोज का प्रयास करेंगे। बच्चों पर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं, बच्चे की प्रवृत्ति हिंसक हो सकती है। लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करें, उधार देने से  रुकना है  नुकसान होगा।

धनु राशि-  बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे इनकी टेंशन और भी बढ़ सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल में चक्कर लगाने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से किसी से विवाद होने की भी संभावना है।

मकर राशि – पदोन्नति में अवसर मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सट्टेबाजी से धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिख रही है।  व्यापारिक यात्रा भी होगी जो सफल रहेगी। करियर में दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि–  किसी से छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। वर्क प्लेस पर भी किसी से नोंक-झोंक की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ से जुड़े मसले सार्वजनिक हो सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें।

मीन राशि – कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। नई योजना सफलता के द्वार खोलेंगे। जमीन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में  लचीला स्वभाव मजबूत निर्णय नहीं लेने देगा।  वाहन सावधानी से चलाएं, गाड़ी फिसल सकती है। पैर में चोट लगने का योग बन रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्यवाही     |     सागर पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल     |     जीडीपी के आंकड़ों पर यह सियासी रस्साकशी क्यों? – अजय बोकिल      |     केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल     |     पूरे विंध्य को आयुषी पर गर्व : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 48वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     संवाद से समाधान के अंतर्गत महिला नागरिकों को किया गया जागरूक     |     साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न     |     जहरीली शराब की घटना के बाद रायसेन में आबकारी विभाग अलर्ट     |     जिला अभिभाषक संघ का चुनाव 7 को , चार पदों के लिए होगा मतदान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811