Let’s travel together.

देवउठनी ग्यारस आज ::भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के योग निद्रा से बाहर आते हैं

0 105

देवोत्थान एकादशी आज शुक्रवार को मनायी जाएगी। महिलाएं इस दिन व्रत करेंगी। भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को चार माह के बाद निद्रा से जागते हैं। मगध क्षेत्र में इसे जेठान के नाम से भी जाना जाता है।

पुराणों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को ही भगवान विष्णु चातुर्मास की निंद्रा से जागते हैं। इसके बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य होने लगते हैं। लेकिन, इस बार शुक्रास्त के कारण मांगलिक कार्य देर से होंगे ।  इसे देव उठनी एकादशी या प्रबोधनी एकादशी भी कहा जाता है। भगवान विष्णु आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से निद्रा में चले जाते हैं और चार महीने बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन उठते हैं। इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु को मंत्र उच्चार के साथ जगाया जाता है। प्रबोधिनी एकादशी से हिंदू धर्म में विवाह के मौसम की शुरुआत का प्रतीक होती है। इसे कार्तिकी एकादशी, कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी और कार्तिकी के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन चातुर्मास का समापन होता है क्योंकि इस तिथि को भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के योग निद्रा से बाहर आते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811