लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक करने बैंक की रविवार को भी शाखाएं खुली
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रविवार चार जून को दीवानगंज सहित क्षेत्र भर की बैंक शाखाएं खुली रहीं। क्योंकि इस दिन लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक किए गए। साथ ही जिन खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं था, उन सभी खातों की कमियों को अधिकारियों की टीम के माध्यम के पूर्ण करवाया गया। कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई। इस दौरान फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर स्थित, बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आदि शाखाओं में सुबह से लेकर शाम चार बजे तक महिलाओं की खासी भीड़ जुटी रही रानी साहू, रानी प्रजापति, और कई महिलाओं ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने रविवार को बैंक खोलकर एक महत्वपूर्ण निर्णय है इससे कई महिलाओं को डीबीटी कराने में काफी हद तक सुविधा मिली है
बता दें कि 10 जून को लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डाला जाएगा इसलिए लाड़ली बहना योजना के तहत दस जून को सभी पात्र महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से एक-एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर हो सके।