Let’s travel together.

चलाया जा रहा है मिलावट से मुक्ति अभियान

0 135

उज्जैन से हेमेंद्रनाथ तिवारी

उज्जैन।कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने पुराना बस स्टेण्ड उन्हेल स्थित राठौर नमकीन भंडार पर निरीक्षण किया गया। बूंदी के लड्डू, मावा एवं नमकीन सेंव के नमूनें जांच हेतु लिये गये। मौके पर विक्रेता द्वारा खाद्य सामग्री का विक्रय न्यूज पेपर में किया जा रहा था, अखबारी कागज स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होता है। टीम द्वारा समस्त न्यूज पेपर रद्दी को मौके पर ही नष्ट कराया गया एवं विक्रेता को आगे से इस प्रकार की गलती न करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा नागदा स्थित पुखराज माणकचंद वोरा से शंका के आधार पर घी, व्हाईट घी, पाल डेरी से दूध एवं घी, शिवनारायण भागीरथ से घी के नमूनें जांच हेतु लिये गये एवं शंका के आधार पर पुखराज माणकचंद वोरा के यहाँ से 45 किलोग्राम घी जप्त किया । सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये। नमूना जांच रिपोर्ट उपरांत अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811