Let’s travel together.

शिवरात्रि पर्व पर गीदगढ़ गुफा मंदिर में मेला आयोजित

0 235

शिव पार्वती जी की झांकी सजाकर पूरे गांव में निकाली गई

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि पर्व है इस दिन को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना गया है इस दिन भक्त विधि विधान के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा आराधना करते है महा शिवरात्रि पर रात्रि जागरण कर भगवान शिव की पूजा चारों प्रेहर करने का भी विधान हे।

दीवानगंज में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। दीवानगंज के कई मंदिरों और शिवालयों में शिव का अभिषेक हो रहा है रायसेन जिले सांची ब्लॉक मैं स्थित गीदगढ़ गुफा का मेला भी प्रसिद्ध है इस गुफा मंदिर पर 30 गांव के लोग आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं यहां मेला कई सालों से लगता आ रहा है इस गुफा मंदिर पर कभी भी पानी की कमी नहीं होती है यहां एक छोटा सा झरना है जो पूरी साल बहता रहता है गुफा मंदिर के आस-पास के गांव में जब हेडपंप ट्यूबेल और कुआं जवाब दे देते हैं तब इस गुफा मंदिर पर यह झरना लगातार बहता रहता है यह झरना पहाड़ के नीचे से निकला हुआ है इस झरने पर ही एक छोटा सा कुंड बना रखा है इस कुंड में से जितना भी पानी लिया जाएगा पानी कभी कम नहीं होता है जितना कुंड का पानी कम करोगे उतना तुरंत भरा जाता है इस गुफा पर यह एक चमत्कार है यहां एक प्रसिद्ध गुफा मंदिर है यहां शिव पार्वती जी की मूर्ति स्थापित है साथ में ही बजरंगबली की मूर्ति भी स्थापित है जिस पर हर मंगलवार को सुंदरकांड भी होता है इस गुफा मंदिर पर साल भर भजन कीर्तन होते रहते हैं। महाशिवरात्रि पर विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें काफी भीड़ होती है शिव पार्वती के दर्शन करने के लिए पहाड़ पर अपनी बारी आने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। यह मंदिर पहाड़ के ऊपर बना हुआ है। जो काफी आकर्षण का केंद्र रहता है। इस पहाड़ पर बने मंदिर के दर्शन के लिए साल भर बाहर के भक्तगणों का तांता लगा रहता है।


शिव पार्वती जी की झांकी सजाकर पूरे गांव में निकाली गई
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर दीवानगंज और अंबाडी में शिव पार्वती जी की झांकी सजाकर पूरे गांव में निकाली गई इस मौके पर भारी संख्या में भक्तगण चल समारोह में सम्मिलित हुए। अंबाडी के श्री राम जानकी अयोध्या धाम मंदिर से भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात दोपहर को प्रारंभ हुई जो अंबाडी के गणेश मंदिर, चांदनी चौक मंदिर से होते हुए साहू मंदिर से वापस होते हुए अयोध्या धाम मंदिर पहुंची।

अंबाडी में भोलेनाथ के चल समारोह में राई नृत्य द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी। भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से आतिशबाजी बाजी ढोल, नगाड़े डीजे के साथ पूरे गांव मैं निकली गई। जहां पर देर शाम भगवान भोलेनाथ का विवाह किया गया।
इसी प्रकार गुफा मंदिर दीवानगंज से भोलेनाथ की वेशभूषा में बच्चों को सजाकर झांकी निकाली गई। आगे आगे डीजे चल रहा था पीछे पीछे भक्तगण नाचते गाते चल रहे थे। झांकी में बच्चों को शिवपार्वती बनाकर बिठाया गया था चल समारोह गुफा मंदिर दीवानगंज से प्रारंभ हुआ जो दीवानगंज तालाब से होते हुए भवानी चौक, सोसाइटी से होते हुए वापस गुफा मंदिर पहुंचा जहां पर शिव पार्वती जी की महा आरती हई। इसके बाद अंबाडी और दीवानगंज में प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811