रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
भोजपुर विधानसभा में निकाली जा रही विकास यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है जिसको लेकर आम आदमी पार्टी जिला रायसेन द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला रायसेन के नाम ज्ञापन दिया गया है जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष मालवीय ने बताया कि नियम विरुद्ध जो पुलिस वाहन का उपयोग क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा जी द्वारा किया जा रहा है उसको तत्काल बंद किया जाए और अभी तक वाहन पर और पुलिस जवानों पर जो भी व्यय किया गया है उसकी वसूली विधायक सुरेंद्र पटवा जी से की जाए। क्योंकि विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे जन्मदिन ,रसोई, शादी ,उद्घाटन ,पार्टी में भी पुलिस के फॉलोअप वाहन का उपयोग कर रहे है जो नियम विरूद्ध है इसको तत्काल रूप से बंद किया जाना चाहिए ज्ञापन देने वालो मे सुबेघ सिंह शीतल, रवि रघुवंशी कैलाश यादव, आसिफ पठान, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।