विदिशा। लायंस क्लब विदिशा द्वारा आज रक्षाबंधन कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी सेंटर बालाजीपुरम में ब्रह्माकुमारी सपना दीदी के सानिध्य में आयोजित किया गया। जहां पर सभी लायंस पदाधिकारीयों ने सर्वप्रथम मैडिटेशन किया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी को सपना दीदी द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया एवं सभी को कार्ड के द्वारा उनके बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त लक्ष्मण भाई जी द्वारा किया गया। जिसमें लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, एमजेएफ लायन इंजीनियर अजय साहू, क्लब सचिव लायन अभयराज पचौरी, लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, के साथ ही अन्य चार-पांच साथी उपस्थित रहे। *किला अंदर सेंटर*। इसके पश्चात लायंस क्लब की टीम सभी पदाधिकारीयों के साथ वाहनों से अंदर किला ब्रह्माकुमारी सेंटर पर पहुंची। जहां पर कौशल्या दीदी के द्वारा अपने भाइयों की अगवानी की गई। दीदी ने भाइयों के सेंटर से परिचित कराते हुए माउंट आबू जाने के लिए प्रेरित किया और बाबा के बारे में जानकारी प्रदान की। सभी लायन साथियों ने बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ कौशल्या दीदी के हाथों से कलाई में राखी बंधवाई। यहां पर भी कार्ड के माध्यम से अपने बारे में जाना एवं चाय नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त भाई जी डॉक्टर जीवनलाल मालवीय जी द्वारा किया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।