Let’s travel together.

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे

0 52

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांची विकासखंड के ग्राम दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और गुरु वंदन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दीवानगंज के खेड़ापति माता-हनुमान मंदिर, पुराने गुरुद्वारा मंदिर, गुफा मंदिर, राम-जानकी मंदिर और इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं अंबाडी स्थित प्रसिद्ध अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर, साहू मंदिर तथा पहाड़ी पर स्थित माता मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

सेमरा के गायत्री मंदिर और खेड़ापति माता-हनुमान मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरु परंपरा का सम्मान किया और अपने जीवन में ज्ञान, सद्बुद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर गुरु पूजन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिरों में दिनभर “जय श्रीराम”, “जय बजरंगबली”, “जय माता दी” और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मंदिरों में पहुंचे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर समाज में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811