Let’s travel together.

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

0 150

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के मार्गदर्शन की महत्ता बताई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरु पूर्णिमा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार पिछले दो सप्ताह से गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा मनाया जा रहा था। इस अवधि में “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, “नशे से दूरी है जरूरी” जागरूकता कार्यक्रम सहित अनेक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक मानकराव पवार एवं देवीराम शिखरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन के सही मार्ग का भी ज्ञान कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज व देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य असमत बेगम, शाला प्रभारी कौशल सिंह यादव, शिक्षक अब्दुल नईम, राशिद मोहम्मद, प्रकाश मीणा, प्रदीप कोली, संतोष यादव, जहीर खान, मुमताज खान, प्रकाश मेहरा, नीलम व्योहार, प्रतिभा यादव, अनुप्रिया जैन, प्रीति चौकसे, रचना नामदेव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811