शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के चार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय मलखम प्रतियोगिता के लिए हुआ
– उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे भाग
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के चार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय मलखम प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उज्जैन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के 4 छात्र योगेश जोशी, सौरभ कुशवाह, अभिषेक झा, सचिन कुशवाह का चयन हुआ है। इन छात्रों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की प्राचार्य श्रीमती अर्चना शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता अशोक गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव ने अपने विद्यालय के छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।