Let’s travel together.

सभी शासकीय कैंटीन का संचालन स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

0 138

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में किया दीदी कैफे का शुभारंभ
प्रदेश में शुरू हुए 127 दीदी कैफे

भोपाल ।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश की सभी शासकीय कैंटीन का संचालन स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जायेगा। इस ध्येय की प्राप्ति के लिए आज प्रदेश में 127 दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में निर्मित “दीदी कैफे” का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने दीदी कैफे का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह आनंद और गौरव का क्षण है कि हमारी बहनें स्वयं आत्म-निर्भर बनने के साथ आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। स्व-सहायता समूह की बहनों की सफलता में मध्यप्रदेश की भी उन्नति और प्रगति निहित है। उन्होंने कहा कि आप ऐसे ही आगे बढ़ती रहें, सरकार सदैव हर संभव मदद के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि बहनें इतनी आत्मीयता और प्रेम से चाय और नाश्ता बनाती हैं कि इसका स्वाद स्वमेव ही बढ़ जाता है। इस कैफे के साथ हमारी बहनें भी सफलता के नये शिखर पर पहुँचे, यही कामना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हर स्व-सहायता समूह की बहन की मासिक आमदनी कम से कम 10 हजार रूपये हो। उन्होंने कहा कि आनंद की बात है कि आज 127 दीदी कैफे खुलने से एक ही दिन में हमारी हजारों बहनें रोजगार से जुड़ गई हैं। स्व-सहायता समूह की बहनों की खुशी हमारे लिए सच्चा सुख है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811