देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर कांग्रेस कार्यालय बसस्टैंड पर 31 जुलाई को साढे आठ बजे कांग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित की गई है ।इस बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।
कांग्रेस ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष ऋषभ कुमार जैन ने बताया है 31 जुलाई प्रातः साढे आठ बजे नगर के बसस्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं रायसेन जिले की प्रभारी नमिता गौर के आव्हान पर हर माह की अंतिम तारीख में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की जायेगी बैठक में सर्वप्रथम ध्वजारोहण व प्रभातफेरी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे सेवा दल के जिला अध्यक्ष मेघराज सिंह चौहान के निर्देश पर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांची विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष जीसी गौतम उपस्थित होंगे इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो शकील पटेल सेवा दल नगर अध्यक्ष मुशर्रफ कुरैशी अल्प संख्यक ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकर्ता ध्वजारोहण मे उपस्थित रहेंगे।